Home खेल भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, टीम में हुआ...

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, टीम में हुआ एक बड़ा बदलाव

116
0

IND vs NZ 3rd ODI: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम और निर्णायक मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव किया है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को टीम में लाया गया, जबकि न्यूजीलैंड की टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है.

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘हमने इसी बारे में बात की थी (गेंदबाजी करने के फैसले पर). पिछली बार, पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने हम पर दबाव बनाया था. पहले गेंदबाजी करने के पीछे एक कारण यह भी है कि पिच अच्छी दिख रही है, ओस की ज्यादा उम्मीद नहीं है, और बोर्ड पर रन होने से हम बेहतर चेज कर पाएंगे.’

 

Previous articlePetrol-Diesel Price: आज रविवार को बदल गए तेल के दाम! जानें आपके शहर में क्या है नया भाव
Next articleरविंद्र जडेजा की खराब फॉर्म से टेंशन में नहीं टीम मैनेजमेंट, मोहम्म सिराज ने बताया टीम का माहौल