Home राजनीति सिंधिया का ऐलान—दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

सिंधिया का ऐलान—दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

89
0

 

बीएसएनएल के निदेशक विवेक बंजल के प्रस्तावित प्रयागराज दौरे वाला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे अनुचित और अस्वीकार्य बताया। साथ ही यह भी कहा कि निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है।दरअसल दौरे की तैयारी में करीब 50 अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपे जाने के निर्देश थे। निजी उपयोग की वस्तुओं तक की व्यवस्था के लिखित निर्देश थे। इसके बाद से ही ये पत्र वायरल हो गया। और मामले ने तूल पकड़ लिया।

Previous articleभारत-फिलीपींस संबंधों को नई मजबूती देने की जिम्मेदारी
Next articleइजराइल यात्रा पर घमासान, कांग्रेस बनाम बीजेपी आमने-सामने