Home देश IAF का विमान सुखोई-30 रडार से गायब, क्रैश में पायलटों की मौत

IAF का विमान सुखोई-30 रडार से गायब, क्रैश में पायलटों की मौत

59
0

 

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का एक सुखोई एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान गुरुवार रात असम के कार्बी आंगलोंग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुखद हादसे में वायुसेना के दो जांबाज अधिकारियों, स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर का निधन हो गया है। वायुसेना ने आधिकारिक तौर पर इस क्षति की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था, जब यह हादसा हुआ। इससे पहले विमान रडार से गायब हो गया था।
घटनाक्रम के अनुसार, इस दो सीटों वाले लड़ाकू विमान ने असम के जोरहाट से अपनी उड़ान भरी थी।

Previous articleभारत की समृद्ध विरासत ही हमारी ताकत – राज्यपाल डेका
Next articlePM मोदी का बयान: देश की प्रगति के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना आवश्यक