Home देश भारतीय वायुसेना को मजबूत करने के लिए भारत अब 6th जनरेशन फाइटर...

भारतीय वायुसेना को मजबूत करने के लिए भारत अब 6th जनरेशन फाइटर जेट प्रोजेक्ट में शामिल होने की तैयारी कर रहा

56
0

भारतीय वायुसेना को मजबूत करने के लिए भारत अब 6th जनरेशन फाइटर जेट प्रोजेक्ट में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। रक्षा मंत्रालय ने संसद की स्थायी समिति को बताया है कि भारत यूरोप के दो कंसोर्टियम में से किसी एक ग्रुप के साथ जुड़ने पर विचार कर रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक ग्रुप में यूके, इटली और जापान शामिल हैं, जबकि दूसरे में फ्रांस और जर्मनी शामिल हैं। दोनों ही ग्रुप अगली पीढ़ी के फाइटर जेट विकसित कर रहे हैं।

समिति ने कहा कि भारतीय वायुसेना जल्द ही इनमें से किसी एक कंसोर्टियम के साथ साझेदारी पर फैसला कर सकती है, ताकि उन्नत लड़ाकू विमान विकसित करने की दौड़ में पीछे न रहे।

भारत हाल के समय में 6th जनरेशन फाइटर जेट प्रोजेक्ट्स में खास रुचि दिखा रहा है। इसी बीच चीन ने भी अपने विकसित हो रहे 6th जनरेशन फाइटर जेट की झलक जारी की है।

Previous articleअसम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने बुधवार को बीजेपी जॉइन कर ली
Next articleSeparate Directorate to be set up for OBC welfare in the state