Home राजनीति पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा – ‘उम्र...

पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा – ‘उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कारों में है’

91
0

 

शनिवार, 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। वहीं इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। दरअसल पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि सपा ने इस एयरपोर्ट का काम रुकवा दिया था और पहले नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना रखा था। पीएम के इन आरोपों पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की तुरंत प्रतिक्रिया सामने आई है। बता दें कि अखिलेश यादव ने कहा कि उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कारों में है और हमेशा रहेगा। दरअसल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर, खासकर सपा पर, तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों ने इस एयरपोर्ट की नींव नहीं पड़ने दी। वहीं पीएम मोदी ने विस्तार से बताया कि कैसे नोएडा को अंधविश्वास की वजह से अपने हाल पर छोड़ दिया गया था।

 

Previous articleJDU ने टालने का इशारा, बिहार में MP-राजस्थान मॉडल लागू करने से इनकार, नीतीश के उत्तराधिकारी पर मंथन
Next articleराज्यसभा चुनाव में हार पर दुष्यंत का हमला, बोले- भूपेंद्र हुड्डा की टीम ने साथ नहीं दिया