Home मनोरंजन रात को सोने से पहले देश के लिए प्रार्थना जरूर करें: अक्षय...

रात को सोने से पहले देश के लिए प्रार्थना जरूर करें: अक्षय कुमार

76
0

 

मुंबई । दुनिया भर में जिस तरह से उथल-पुथल मची हुई है, ऐसे माहौल में आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी अपनी चिंताओं और भावनाओं को खुलकर साझा कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार ने भी दुनिया के मौजूदा हालात पर अपनी बात रखते हुए लोगों से एक खास अपील की है।
अक्षय कुमार ने यह बात क्विज रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया के दौरान कही, जहां श्वेता जुमानी भी मेहमान के तौर पर मौजूद थीं। बातचीत के दौरान जब दुनिया में चल रहे तनाव और युद्धों का जिक्र हुआ, तो अक्षय ने कहा कि वर्तमान समय में कई देशों में संघर्ष और अनिश्चितता का माहौल है, जिसका असर हर इंसान पर पड़ता है, चाहे वह कहीं भी रहता हो। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रात को सोने से पहले अपने परिवार और देश के लिए प्रार्थना जरूर करें। उनके मुताबिक, यह छोटा सा कदम इंसान को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

Previous articleदिखावे से ज्यादा अहमियत अभिनय को देना चाहिए : सिद्धांत चतुर्वेदी
Next articleअंबिकापुर से दिल्ली एवं कोलकाता के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ 30 मार्च से