Home अन्य समितियो में खाद- बीज़ लेने किसानों में उत्साह,सुगम व्यवस्था से जताई संतुष्टि

समितियो में खाद- बीज़ लेने किसानों में उत्साह,सुगम व्यवस्था से जताई संतुष्टि

42
0

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों का लाभ धरातल पर अन्नदाताओं को सीधे तौर पर मिल रहा है, जिससे उनके चेहरों पर खुशहाली साफ देखी जा सकती है। जिला प्रशासन की कड़ी मॉनिटरिंग से समितियों में किसानों को खाद बीज आसानी से मिल रहा हैं। किसान खाद- बीज लेने समितियों में उत्साह के साथ पहुंच रहे है।

बलौदाबाजार के पुरानी बस्ती के रहने वाले किसान हरिचंद कुर्रे ने बताया कि अपनी 65 डिसमिल कृषि भूमि पर खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार खेती कार्य के लिए उन्हें समय से काफी पहले ही पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध हो गया है। इसके चलते उन्हें और क्षेत्र के अन्य किसानों को इस सीजन में किसी भी तरह की चिंता नहीं रही।

किसान हरिचंद कुर्रे ने शासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सोसायटी में उन्हें किसी भी प्रकार की लाइन नहीं लगानी पड़ी और न ही किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी प्रक्रिया बेहद सुगम और आसान रही, जिससे उनका कीमती समय और ऊर्जा दोनों की बचत हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार किसानों के हित में बड़े फैसले ले रही है और धरातल पर काम कर रही है। किसानों को ऐन वक्त पर किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए समय से पहले खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की इस संवेदनशील पहल के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का सहृदय धन्यवाद और आभार प्रकट किया है।

Previous articleStudents Returning from Sriharikota Share Exciting Space Science Experiences with Chief Minister
Next articleधमतरी देश का पहला जिला बना, जहां PACS समितियों के माध्यम से किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर की सुविधा