Home देश हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती...

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर आज शिमला के रिज पर इंटरनेशनल प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया

47
0

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर आज शिमला के रिज पर इंटरनेशनल प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैम्पियनशिप में भारत सहित श्रीलंका, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और थाईलैंड के मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश की राजनीति के दिग्गज नेता रहे हैं। उनकी स्मृति में आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।

Previous articleकॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार चौथे दिन अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखा
Next articleअसली तृणमूल कांग्रेस (TMC) को लेकर ममता बनर्जी और बागी गुट में खींचतान तेज हो गई