Home अन्य संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली पवित्र कलश वंदन...

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली पवित्र कलश वंदन यात्रा का गुढ़ियारी मंडल ने किया भव्य स्वागत

34
0

रायपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर उनकी जन्मस्थली काशी से प्रारंभ “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत निकाली जा रही “पवित्र कलश वंदन यात्रा” का रायपुर जिले में पावन आगमन हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गुढ़ियारी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा वीर शिवाजी वार्ड, खमतराई में पवित्र कलश वंदन यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला महामंत्री अमित मेशरी, नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड के पार्षद राजेश देवांगन, वीर शिवाजी वार्ड के पार्षद गज्जू साहू, ठक्कर बापा वार्ड की पार्षद श्रीमती प्रमिला बल्ला साहू, दानवीर भामाशाह वार्ड की पार्षद श्रीमती रामहीन कुर्रे, एल्डरमेन श्रीनिवास राव, भाजपा गुढ़ियारी मंडल अध्यक्ष विनय जैन, मंडल महामंत्री संजय शुक्ला, भूपेंद्र साहू, मंडल उपाध्यक्ष संदीप निषाद, विजय महापात्रा, गजानंद सिन्हा, बालकिशन साहू, रवि ओझा, संदीप साहू, राजकुमार साहू, मुकुल वर्मा, सुभाष जंघेल, जितेन्द्र चक्रधारी, रूपेश साहू सहित भाजपा गुढ़ियारी मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के समरस समाज के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे एवं राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Previous articleछत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना
Next articleChhattisgarh Seeks Faster Digital Inclusion with 2,305 Proposed Mobile Towers