Home देश दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में पहलगाम जैसा हमला हुआ

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में पहलगाम जैसा हमला हुआ

30
0

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के नाम पूछे। फिर छत्तीसगढ़ के दो हिंदुओं को समूह से अलग करके गोली मार दी। हमले में एक मजदूर की मौके पर और दूसरे मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई।

मारे गए युवक की पहचान 24 साल के दीपक रात्रे और 28 साल के भूपेंद्र के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम में हुआ। इस दौरान 3-4 राउंड फायर किए गए। आतंकियों ने हमले से पहले रेकी करके ये इलाका चुना था।

Previous articleराज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा
Next articleगुजरात में हुई भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए