Home अन्य वार्ड क्रमांक 15 गुढियारी में पौधा वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का...

वार्ड क्रमांक 15 गुढियारी में पौधा वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

33
0

रायपुर।नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ड पार्षद राजेश देवांगन एवं वार्ड प्रभारी अशोक साहू ने वार्ड के प्रबुद्धजनों एवं नागरिकों को पौधों का वितरण किया।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सहेजने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के “हरियर छत्तीसगढ़” तथा विधायक राजेश मूणत के स्वच्छ, सुंदर एवं हरित क्षेत्र के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष संदीप निषाद, युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य हेमंत साहू सहित वार्ड के नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।आज लगाया गया एक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव है।

Previous articleसेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next articleपीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ