Home देश अकेले नदी साफ करने वाले मध्य प्रदेश के 20 साल के सुरेंद्र...

अकेले नदी साफ करने वाले मध्य प्रदेश के 20 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी ‘बिट्टू तबाही’ को नीदरलैंड की संस्था ‘द ओशन क्लीनअप’ ने नौकरी का ऑफर दिया

1
0

अकेले नदी साफ करने वाले मध्य प्रदेश के 20 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी ‘बिट्टू तबाही’ को नीदरलैंड की संस्था ‘द ओशन क्लीनअप’ ने नौकरी का ऑफर दिया है।

संस्था के फाउंडर और CEO बॉयन स्लैट ने बिट्टू की मेहनत से प्रभावित होकर लिखा- हमारे साथ काम करो। द ओशन क्लीनअप’ कंपनी समुद्रों और नदियों से प्लास्टिक कचरा हटाने का काम करती है।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी बिट्टू की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बदलाव तब शुरू होता है, जब कोई व्यक्ति दूसरों का इंतजार करना छोड़कर खुद पहल करता है।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से निकलने वाली अजनार नदी का पानी पीने और सिंचाई के काम आता था, लेकिन बढ़ते प्रदूषण से यह गंदे नाले में बदल गई। बिट्टू ने इसकी सफाई की और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसके बाद वह वायरल हो गए। शुक्रवार को CM मोहन यादव ने भी उनसे मुलाकात की।

Previous articleगुजरात के भावनगर में अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी फैजल की पुलिस ने सरेआम पिटाई कर दी
Next articleमुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह- वन मंत्री केदार कश्यप ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षा दूतों को किया सम्मानित