Home देश ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दो आदिवासी लड़कियों के साथ कथित तौर...

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दो आदिवासी लड़कियों के साथ कथित तौर पर पांच युवकों ने दुष्कर्म किया

6
0

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दो आदिवासी लड़कियों के साथ कथित तौर पर पांच युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। दोनों लड़कियां करमा पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गांव लौट रही थीं। तभी आरोपियों ने उन्हें घर छोड़ने के बहाने बाइक पर लिफ्ट दी और जंगल में ले गए।