देश में जारी SIR प्रोसेस के खिलाफ आज दिल्ली में छात्र संगठन प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के लिए AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन), RJD सांसद मनोज झा और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने लोगों से जंतर-मंतर पर शामिल होने की अपील की है।
जंतर-मंतर पर पुलिस, RAF तैनात किए गए हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के 11 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।
उधर कॉकरोच जनता पार्टी आज शाम 4 बजे से मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है।
CJP के कन्वीनर अभिजीत दीपके ने 24 सितंबर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि ज्ञानेश कुमार इस देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।



