जम्मू-कश्मीर के राजौरी और उधमपुर जिलों के जंगलों में संदिग्ध आतंकवादियों की हलचल की खबर मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में अपर लार्डिया में संदिग्ध आतंकवादियों ने अनिल सूदन नाम के एक ग्रामीण का उसके घर के पास से अपहरण कर लिया था।



