वोटर लिस्ट से वोटरों के नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या में फॉर्म जमा किए जाने की खबरों के बीच, चुनाव आयोग ने शुक्रवार को ऑब्जेक्शन (आपत्ति) जमा करने वाले लोगों पर सीमाएं तय कर दी हैं।
EC ने तय किया है कि कोई वोटर इलेक्टोरल रोल (मतदाता सूची) में नाम शामिल करने पर आपत्ति जताने या नाम हटाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा कितने ‘फॉर्म 7’ एप्लीकेशन जमा कर सकता है।



