Home देश मणिपुर के नोनी जिले में शनिवार सुबह दो विरोधी गुटों के बीच...

मणिपुर के नोनी जिले में शनिवार सुबह दो विरोधी गुटों के बीच गोलीबारी हुई

2
0

मणिपुर के नोनी जिले में शनिवार सुबह दो विरोधी गुटों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें कुकी समुदाय के 3 लोगों की जान चली गई।

यह मुठभेड़ एक जंगली पहाड़ी गांव ‘केकरू नगा’ में हुई, जहां कई घंटों तक दोनों तरफ से लगातार गोलियां चलती रहीं। पुलिस ने कहा कि इलाके में हालात काबू में रखने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम कर दिए गए हैं।

कुकी समुदाय के प्रमुख संगठन ‘कुकी इनपी मणिपुर’ (KIM) ने नगा उग्रवादी गुटों पर हत्या का आरोप लगाया और सरकार से दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।