देश में वायु प्रदूषण अब सिर्फ बड़े शहरों की समस्या नहीं रह गया है। गांवों की हवा भी उतनी ही जहरीली होती जा रही है। फिक्की की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 24 राज्यों में से 22 में शहरी इलाकों का प्रदूषण ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा है।
मुंबई में समुद्री हवाओं का प्राकृतिक सुरक्षा कवच भी कमजोर पड़ गया है। 21 अक्टूबर को मुंबई का AQI 165 था, जबकि दिल्ली का 164 था। पूरी दुनिया की लिस्ट में मुंबई चौथे सबसे प्रदूषित शहर के रूप में दर्ज हुआ। 24 अक्टूबर को इसका स्तर 322 पहुंच गया।
वहीं, कई छोटे शहरों की हवा दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित है। मेघालय में असम सीमा के पास स्थित औद्योगिक क्षेत्र बर्नीहाट में AQI का स्तर 101.1 दर्ज हुआ, जबकि दिल्ली में यह 99.6 ही था।



