दिल्ली के बापरोला इलाके में खुले सीवर में गिरे 4 साल के बच्चे का शव करीब 24 घंटे बाद मिला। मंगलवार दोपहर सीवर में गिरने के बाद बच्चे की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
बुधवार को निलोठी के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में बच्चे का शव कई टुकड़ों में मिला। पुलिस के मुताबिक, शव की पहचान के लिए DNA प्रोफाइलिंग कराई जाएगी।



