गृह मंत्रालय ने भारत के वीजा सिस्टम में बदलाव किया है। अब वीजा की मुख्य कैटेगरी 13 से घटाकर 9 और सब-कैटेगरी 49 से घटाकर 23 कर दी गई हैं। यानी विदेशियों के लिए वीजा चुनना और आवेदन करना आसान होगा।
टूरिस्ट वीजा का नाम बदलकर विजिटर वीजा कर दिया गया है। इसके अलावा वीजा आवेदन फॉर्म में भरे जाने वाले कॉलम भी 65-70% कम कर दिए गए हैं।



